The Word of the Holy Spirit | परमेश्वर के कथन “क्या तुम परमेश्वर के एक सच्चे विश्वासी हो?”

परमेश्वर के वचन (The Word of the Holy Spirit | परमेश्वर के कथन “क्या तुम परमेश्वर के एक सच्चे विश्वासी हो?”)

सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं, “तुम लोग केवल स्वर्ग के अनदेखे परमेश्वर को चाहते हो और भय मानते हो और धरती पर जीते-जागते मसीह के लिए कोई सम्मान नहीं है। क्या यह भी तुम्हारा अविश्वास नहीं है? तुम सब केवल अतीत में कार्य करने वाले परमेश्वर के लिए लालायित रहते हो परन्तु आज के मसीह का सामना तक नहीं करते। ये हमेशा से “विश्वास” है जो तुम्हारे हृदय में घुलमिल जाता है, जो आज के मसीह पर विश्वास नहीं करता। मैं तुम्हारे महत्व को कम करके नहीं आंकता, क्योंकि तुम्हारे भीतर अत्यधिक अविश्वास है, तुम लोगों में बहुत ज्यादा अशुद्धि है और इसे काटकर अलग करना आवश्यक है। ये अशुद्धियां इस बात की निशानी है कि तुम सब में बिल्कुल भी विश्वास नहीं है; ये मसीह को तुम्हारे त्यागने के निशान हैं और मसीह के विश्वासघाती के तौर पर कलंक है। वे मसीह के विषय में तुम्हारे ज्ञान पर पूरी तरह से पर्दे की तरह हैं, मसीह के द्वारा प्राप्त किए जाने हेतु बाधा के समान हैं, मसीह के साथ सुसंगत होने के लिए एक रूकावट के समान हैं और यह सबूत है कि मसीह ने तुम्हें मान्यता नहीं दी है।

स्रोत:यीशु मसीह का अनुसरण करते हुए

वह मनुष्य किस प्रकार परमेश्वर के प्रकटनों को प्राप्त कर सकता है जिसने उसे अपनी ही धारणाओं में परिभाषित किया है?

यीशु मसीह को जानना (वह मनुष्य किस प्रकार परमेश्वर के प्रकटनों को प्राप्त कर सकता है जिसने उसे अपनी ही धारणाओं में परिभाषित किया है?)

परमेश्वर कहते हैं “इतिहास आगे प्रगति करता है, इसलिए परमेश्वर का कार्य भी बढ़ता है, और परमेश्वर की इच्छा निरंतर बदलती रहती है। यह परमेश्वर के लिए अव्यवहारिक होगा कि वह कार्य के एक ही चरण को छः हज़ार साल तक बनाए रखे, क्योंकि मनुष्य यही जानता है कि परमेश्वर हमेशा नया है और कभी पुराना नहीं होता है। वह सम्भवतः सलीब पर चढ़ाने के समान कार्य को बनाए रखना और एक बार, दो बार, तीन बार…..सलीब पर चढ़ाया जाना जारी नहीं रख सका, यह एक विवेकहीन मनुष्य की अनुभूति है। परमेश्वर एक ही कार्य को बनाए नहीं रखता है, और उसका कार्य हमेशा बदलता रहता है और हमेशा नया रहता है, बहुत कुछ ऐसा ही जैसे कि मैं प्रतिदिन तुम लोगों को नए वचन कहता और नया कार्य करता हूँ। यही वह कार्य है जो मैं करता हूँ, जिसकी मुख्य बात “नए” और “चमत्कारिक” शब्दों में निहित है। “परमेश्वर अपरिवर्तनशील है, और परमेश्वर हमेशा परमेश्वर ही रहेगा”; यह कथन वास्तव में सत्य है। परमेश्वर का सार कभी भी नहीं बदलता है, परमेश्वर हमेशा परमेश्वर है, और वह कभी भी शैतान नहीं बन सकता है, परन्तु इनसे यह सिद्ध नहीं होता है कि उसका कार्य उसके सार की तरह ही अचर और अचल है। तुमने घोषणा की कि परमेश्वर इस प्रकार से है, परन्तु तुम किस प्रकार से बता सकते हो कि परमेश्वर हमेशा नया है और कभी भी पुराना नहीं होता है? परमेश्वर का कार्य हमेशा फैलता और निरंतर बदलता रहता है, और परमेश्वर की इच्छा निरंतर व्यक्त होती रहती है और मनुष्य को ज्ञात करवाई जाती रहती है।

परमेश्वर का वचन खण्ड, आपके साथ परमेश्वर के नवीनतम कथनों को साझा करता है और परमेश्वर को बेहतर तरीके से जानने में ईसाइयों की मदद करता हैI

स्रोत:यीशु मसीह का अनुसरण करते हुए

 

परमेश्वर की संप्रभुता को जानो और फिर कभी दौलत के गुलाम न बनो

यीशु मसीह (परमेश्वर की संप्रभुता को जानो और फिर कभी दौलत के गुलाम न बनो)

जब मैं छोटा था, तो मेरे पिता मुझसे अक्सर कहा करते थे, “मेरे बेटे, हमारा परिवार संपन्न नहीं है, इसलिए यदि तुम कुछ भी पाना चाहते हो, तो तुम्हें धन कमाना होगा। जब तुम्हारे पास धन होगा, तो तुम्हारे पास सब कुछ होगा!” तब से, मेरा सपना यह था कि मेरे पास बहुत दौलत कमाने वाला एक ऐसा पेशा हो जिससे मेरा परिवार एक अच्छा जीवन जी सके।

जब मैं बड़ा हुआ और मैं स्कूल से निकला, तो मैं एक रेस्तरां में एक प्रशिक्षु और एक रासायनिक कारखाने में एक मालगोदाम कर्मचारी के रूप में काम करने लगा। हालांकि काम से मैं थक जाता था, फिर भी जो धन मैं कमा रहा था उसे धीरे-धीरे बढ़ते देखकर, मुझे लगा कि काम भले कितना भी कठिन हो, यह सब ठीक था। “परमेश्वर की संप्रभुता को जानो और फिर कभी दौलत के गुलाम न बनो”पढ़ना जारी रखें

हम परमेश्वर के आशीषों को कैसे पा सकते हैं

God's,blessing,pray,to,God

बाइबल अध्ययन(हम परमेश्वर के आशीषों को कैसे पा सकते हैं)

हममें से हर कोई जो परमेश्वर में विश्वास रखता है, वह परमेश्वर का आशीष प्राप्त करने की इच्छा रखता है, क्योंकि परमेश्वर का एक व्यक्ति को आशीष देना यह दर्शाता है कि यह व्यक्ति परमेश्वर द्वारा स्वीकृत है और परमेश्वर को प्रसन्न करता है। तो, हम परमेश्वर का आशीष कैसे प्राप्त कर सकते हैं? हम सभी इसे लेकर चिंतित हैं। हम सभी बाइबल के अभिलेखों से जानते हैं कि नूह और अब्राहम परमेश्वर द्वारा आशीषित थे। तो, परमेश्वर से आशीष पाने से पहले उन्होंने वास्तव में क्या किया था? आइए, हम बाइबल का अध्ययन करके उनके अनुभवों को समझें और उनके उदाहरणों का अनुसरण करें। “हम परमेश्वर के आशीषों को कैसे पा सकते हैं”पढ़ना जारी रखें

“आपदाओं के पहले उठा लिया जाना”, इसका क्या अर्थ है? “आपदाओं के पहले विजेता बनाया जाना”, इसका क्या अर्थ है?

अध्यात्मिक प्रश्नोत्तर के भाई-बहनों को नमस्कार,
अब हम अंत के दिनों के अंतिम चरण में हैं, मैंने समाचार में देखा है कि सभी प्रकार की आपदाएँ बढ़ रही हैं और इनका परिमाण भी बढ़ रहा है। मेरे लिए मुख्य मुद्दे ये हैं कि मैं आपदाओं से पहले उठाई और विजेता बनाई जा सकूंगी या नहीं। इन दो मुद्दों के बारे में मेरी राय यह है कि, जब तक हम प्रभु के नाम को हर स्थिति में बनाये रखते हैं, प्रभु के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, मुश्किलों से गुज़रते हुए पीछे की ओर नहीं मुड़ते हैं, तब तक हम विजेता बन सकते हैं। और जब आपदाएँ आएँगी, तो हम प्रभु से मिलने और उनके वादे का आनंद लेने के लिए आकाश में उठाये जा सकते हैं। लेकिन कुछ लोगों ने मेरी राय पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कुछ लोगों ने फलां-फलां चीज़ें हासिल कर लीं हैं और इसके अलावा, आपदाओं का पैमाना बढ़ने और कई तरह की आपदाएँ पहले ही झेल लेने के बाद भी, अभी तक किसी को भी आसमान में उठाये जाते हुए नहीं देखा गया है। क्या वास्तव में उठाये जाने का मतलब आकाश में ऊपर उठाये जाने से है? और क्या विजेता बनना इतना सरल है कि इन चीजों को हासिल करने से ही कोई विजेता बन जाता है? मैं यह सब नहीं समझती, इसलिए मैं आपकी राय पूछना चाहती हूँ। आपके उत्तर की प्रतीक्षा में!

आपकी,
शाओ, शाओ

नमस्कार बहन शाओ शाओ:
यह परमेश्वर की इच्छा के अनुरूप है कि हम उन मुद्दों के बारे में खोज और संगति कर सकते हैं जिन्हें हम पूरी तरह से नहीं समझते हैं। प्रभु को धन्यवाद!
हम आपदाओं से पहले उठाये और विजेता बनाये जा सकते हैं या नहीं, इसका सीधा संबंध इससे है कि हम स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकते हैं या नहीं। लेकिन अगर हम चाहते हैं कि हम अंतत: विजेता बनें और स्वर्ग में उठाये जाएं, तो हमें पहले यह समझना चाहिए कि वास्तव में उठाये जाने और विजेता बनाये जाने का मतलब क्या है। नीचे, इन दोनों मुद्दों को चर्चा के लिए अलग किया गया है। परमेश्वर हमारा मार्गदर्शन करें! ““आपदाओं के पहले उठा लिया जाना”, इसका क्या अर्थ है? “आपदाओं के पहले विजेता बनाया जाना”, इसका क्या अर्थ है?”पढ़ना जारी रखें

New Hindi Christian Song 2019 | परमेश्वर उन्हें आशीष देता है जो ईमानदार हैं (Lyrics)

जब तुम ईश्वर को देते हो दिल और उसे धोखा नहीं देते हो,
जब तुम खुद से ऊँचे या नीचे लोगों को कभी नहीं छलते हो,
जब ईश्वर के प्रति साफ़दिल हो सब चीज़ों में,
जब तुम ईश्वर की चापलूसी वाले काम न करो,
है ये बनना ईमानदार।
ईमानदारी है अपने कार्यों और वचनों से अशुद्धि को दूर रखना, “New Hindi Christian Song 2019 | परमेश्वर उन्हें आशीष देता है जो ईमानदार हैं (Lyrics)”पढ़ना जारी रखें

देहधारण क्या है? देहधारण का तत्व क्या है?

what,is,incarnation,Jesus,return

संदर्भ के लिए बाइबल के पद:
“और वचन देहधारी हुआ; और अनुग्रह और सच्‍चाई से परिपूर्ण होकर हमारे बीच में डेरा किया, और हम ने उसकी ऐसी महिमा देखी, जैसी पिता के एकलौते की महिमा।” (युहन्ना 1:14)।

“मार्ग और सत्य और जीवन मैं ही हूँ” (युहन्ना 14:6)।

“यीशु ने उससे कहा, मैं इतने दिन से तुम्हारे साथ हूँ, और क्या तू मुझे नहीं जानता? जिसने मुझे देखा है उसने पिता को देखा है। तू क्यों कहता है कि पिता को हमें दिखा? तू विश्‍वास नहीं करता कि मैं पिता में हूँ और पिता मुझ में है? ये बातें जो मैं तुम से कहता हूँ, अपनी ओर से नहीं कहता, परन्तु पिता मुझ में रहकर अपने काम करता है। मेरा विश्‍वास करो कि मैं पिता में हूँ और पिता मुझ में है; नहीं तो कामों ही के कारण मेरा विश्‍वास करो” (युहन्ना 14:9-11)। “देहधारण क्या है? देहधारण का तत्व क्या है?”पढ़ना जारी रखें

Hindi Christian Skit | क्या हम उद्धार पाकर स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकते हैं?

हिंदी बाइबल स्टडी ( Hindi Christian Skit | क्या हम उद्धार पाकर स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकते हैं?)

झांग मुदे एक गृह कलीसिया में प्रचारक है, उसका मानना है कि “क्योंकि धार्मिकता के लिये मन से विश्‍वास किया जाता है, और उद्धार के लिये मुँह से अंगीकार किया जाता है” (रोमियों 10:10)।(© BSI) उसे लगता है कि चूँकि वह प्रभु यीशु में विश्वास रखता है, इसलिये वह पहले से ही धार्मिक है, उसे पहले ही उद्धार प्राप्त हो चुका है। जब प्रभु यीशु लौटकर आयेंगे, तो उसे सीधे स्वर्ग के राज्य में आरोहित कर दिया जायेगा। एक दिन, उसकी बेटी किसी दूसरी जगह पर मिशनरी कार्य से लौटकर घर आती है। वह झांग मुदे के इस बरसों पुराने दृष्टिकोण पर सवाल उठाती है। उसके बाद, तीन सदस्यों के परिवार में इस बात पर ज़बर्दस्त बहस छिड़ जाती है कि क्या उद्धार प्राप्त कर लेने मात्र से किसी को स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करने का अधिकार हो सकता है, किस प्रकार के लोग स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकते हैं, साथ ही कई संबंधित विषयों पर चर्चा होती है… “Hindi Christian Skit | क्या हम उद्धार पाकर स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकते हैं?”पढ़ना जारी रखें

एक ईमानदार व्यक्ति होना वास्तव में बड़ी बात है!

https://hi.bible-nl.org/category/daily-devotionals/prayerChristian,Testimonies,pray,to,God

ईसाई प्रार्थना (एक ईमानदार व्यक्ति होना वास्तव में बड़ी बात है!)

2004 में एक सहेली ने एक दिन मुझसे कहा: “हर दिन तुम जल्दी उठती हो और दिन भर कपड़े काटने में व्यस्त रहती हो, तुम खुद को थका देती हो, फिर भी तुम धन अर्जित नहीं कर पाती हो। आज का समाज पैसे कमाने के लिए जीभ पर निर्भर करता है, जैसा कि इस लोकप्रिय कहावत में कहा गया है: ‘मजबूत हाथों और पैरों की तुलना में एक चतुराईपूर्ण ज़ुबान का होना बेहतर है।’ तुम जानती हो कि अब मैं प्रत्यक्ष बिक्री व्यवसाय में सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों को बेच रही हूँ, न केवल यह मुझे सुंदर बनाता है, मुझे हर दिन बहुत अधिक प्रयास करने की आवश्यकता नहीं होती है, बहुत सारे पैसे कमाने के लिए मुझे बस अपने ग्राहकों से कुछ बातें करनी होती हैं और अपने उत्पादों को बेचना होता है। तुम अपना काम बदलकर मेरे साथ सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों को बेचने क्यों नहीं आ जाती हो?” मैंने अपनी सहेली को देखा, वह वास्तव में पहले से कहीं अधिक सुंदर थी, और फिर मैंने सोचा कि किस तरह मैं 10 साल से अधिक समय के लिए बस कपड़े बनाये जा रही थी, कैसे मैं वास्तव में इस काम में कोई धन अर्जित नहीं कर पाई थी, और कैसे अब मैं जवान तो हो नहीं रही थी। अगर यह वास्तव में ऐसा ही था जैसा कि मेरी सहेली बता रही थी, अगर अपना काम बदल कर प्रसाधन उत्पादों को बेचकर मैं आसानी से धन अर्जित कर सकती थी, और यहाँ तक कि मैं अधिक युवा और सुन्दर भी लग सकती थी और दूसरों से बड़ी प्रशंसा भी पा सकती थी, तो वह तो बहुत बेहतर होगा! जब मैंने इस बारे में सोचा, तो मैंने उसे बिलकुल वहीं कह दिया कि मैं उस कंपनी का एक हिस्सा बनने के लिए तैयार थी। बाद में, एक निरीक्षण के बाद, मैंने 3,000 युआन मूल्य के उत्पादों को खरीद लिया, और मैंने इस कंपनी के लिए सौंदर्य प्रसाधन उद्योग में एक सौंदर्य सलाहकार के रूप में अपना काम शुरू कर दिया। “एक ईमानदार व्यक्ति होना वास्तव में बड़ी बात है!”पढ़ना जारी रखें

मेरे बेटे को अचानक पड़े दिल के दौरे के बाद, कौन उसे जीवित रख सकता है?

ईसाई प्रार्थना(मेरे बेटे को अचानक पड़े दिल के दौरे के बाद, कौन उसे जीवित रख सकता है?)

मेडिकल इमरजेंसी के बाद जीवन और मृत्यु के बीच झूलते हुए
5 अक्टूबर, 2017 की शाम, मेरा सबसे छोटा बेटा शुन्क्सुं और उसका परिवार हमेशा की तरह, रात के खाने के लिए मेरे घर पर आए। बाद में शुन्क्सुं पढ़ाने के लिए स्कूल चला गया। 8 बजने के थोड़ी देर बाद, मेरी बहू ने फोन किया और हड़बड़ाहट में कहा, “माँ, शुन्क्सुं को अस्पताल ले जाया गया है!” मैं चौंक गई, और फौरन पूछा: “अभी जब हमने भोजन किया तब तो वह पूरी तरह से ठीक था। वह अचानक अस्पताल कैसे पहुँच सकता है?” इससे पहले कि मैं अपनी बात खत्म कर पाती, उसने जल्दी में फोन रख दिया। “मेरे बेटे को अचानक पड़े दिल के दौरे के बाद, कौन उसे जीवित रख सकता है?”पढ़ना जारी रखें

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें