परीक्षण—परमेश्वर से मिलने वाली भिन्न प्रकार की आशीष-ईसाईयों के लिए आवश्यक पठन

ईसाई होने के नाते हममें से कोई भी परीक्षण से अनजान नहीं है। बाइबल में लिखा है, “उस तिहाई को मैं आग में डालकर ऐसा निर्मल करूँगा, जैसा रूपा निर्मल किया जाता है, और ऐसा जाँचूँगा जैसा सोना जाँचा जाता है। वे मुझ से प्रार्थना किया करेंगे, और मैं उनकी सुनूँगा। मैं उनके विषय में कहूँगा, ‘ये मेरी प्रजा हैं,’ और वे मेरे विषय में कहेंगे, ‘यहोवा हमारा परमेश्‍वर है‘” (जकर्याह 13:9)। बाइबल में यह भी लिखा है, “हे मेरे भाइयो, जब तुम नाना प्रकार की परीक्षाओं में पड़ो, तो इसको पूरे आनन्द की बात समझो” (याकूब 1:2)। इससे, हम देख सकते हैं कि परमेश्वर अपने चुने हुए लोगों को शुद्धिकरण और परीक्षण देना चाहते हैं ताकि हम अपने विश्वास और परमेश्वर के लिए अपने प्रेम को पूर्ण कर सकें, अपने भ्रष्ट स्वभावों या विश्वास में दोषों को दूर कर सकें, अपने गलत विचारों का समाधान कर सकें और शुद्ध किये जाने के लिए स्वयं को सक्षम बना सकें।

pray,God,bible

इसलिए हम ऐसे सभी प्रकार के वातावरणों का सामना करते हैं जो हमारी धारणाओं के अनुरूप नहीं होते हैं। इन वातावरणों के उदाहरणों में शामिल है: कभी-कभी बीमारी के शोधन का सामना करना, कभी-कभी हमारे परिवार द्वारा दुर्भाग्य का सामना करना, जैसे कि किसी रिश्तेदार की पीड़ा या हमारे घरों में चोरी हो जाना। कभी हम अपने जीवन में अपनी नौकरी या अन्य चीज़ों को लेकर कठिनाइयों का सामना करते हैं जो हम नहीं करना चाहते हैं। एक और उदाहरण है कि हम तब क्या करने का फैसला करते हैं जब हमारे देह के हित कलीसिया के हितों से टकराते हैं। ये सभी उदाहरण, निस्संदेह, हमारे लिए परीक्षण हैं। तो परमेश्वर हमारे लिए जिन परीक्षाओं को निर्धारित करता है उसे प्रति हमें कैसा दृष्टिकोण अपनाना चाहिए? और जब परीक्षण हम पर पड़ते हैं, तो इसके पीछे परमेश्वर की क्या इच्छा होती है?

बाइबल पर मेरे हाल के चिंतन में मुझे, परीक्षण का सामना करते हुए अय्यूब और अब्राहम के अनुभवों से प्रेरणा मिली है, और मैं इसे सभी के साथ साझा करना चाहती हूँ।

अय्यूब के परीक्षण
सबसे पहले, हमें बाइबल के एक व्यक्ति का उल्लेख करना होगा जो अय्यूब के नाम से जाता है। अय्यूब ने अपनी सारी उम्र परमेश्वर से भय खाया और बुराई से दूर रहा, उसने अक्सर परमेश्वर को चढ़ावे अर्पित किये, इसलिए परमेश्वर ने उसे मवेशियों और भेड़ों से ढके पहाड़ दिए और अत्यधिक धन का आशीष दिया। बाइबल में जो कुछ दर्ज है, उससे हम देख सकते हैं कि अय्यूब किस हद तक धन्य था: “उसके सात बेटे और तीन बेटियाँ उत्पन्न हुईं। उसके सात हज़ार भेड़-बकरियाँ, तीन हज़ार ऊँट, पाँच सौ जोड़ी बैल, और पाँच सौ गदहियाँ, और बहुत से दास-दासियाँ थीं; वरन् उसके पास इतनी सम्पत्ति थी, कि पूर्वी देशों के लोगों में वह सबसे बड़ा था” (अय्यूब 1:2-3)। लेकिन बाद में परीक्षण अय्यूब टूट पड़े, और उसके सभी मवेशी, भेड़ और ऊंट चोरी कर लुटेरों द्वारा जला दिए गए, उसके नौकरों को मार डाला गया और उसके बच्चे उसके घर के ढह जाने में कुचले गये। हम कह सकते हैं कि एक के बाद एक आपदाएं अय्यूब पर आईं। और अय्यूब ने इन सबके प्रति किस प्रकार का दृष्टिकोण अपनाया? उस समय, अय्यूब यह सब होने के बाद भी परमेश्वर के पवित्र नाम की प्रशंसा करता रहा, और उसने कहा, “यहोवा ने दिया और यहोवा ही ने लिया; यहोवा का नाम धन्य है” (अय्यूब 1:21)। उसके बाद उसका शरीर दर्दनाक फोड़ों से भर गया, और वह राख के बीच बैठकर, टूटे हुए मिट्टी के बर्तनों से अपने फोड़े को कुरेदने लगा। पूरब का सबसे अमीर व्यक्ति, एक भिखारी की तरह हो गया था, ये परीक्षाएं जो अय्यूब पर पड़ीं, उन्हें सहन करना हमारे लिए बहुत कठिन होता! फिर भी उसने कभी परमेश्वर को दोष नहीं दिया, बल्कि परमेश्वर में विश्वास से भरा रहा और उसने परमेश्वर की प्रशंसा की, जिससे शैतान पूरी तरह से शर्मिंदा हुआ और भाग खड़ा हुआ।

अय्यूब ने परमेश्वर की एक मजबूत और शानदार गवाही दी, और वह परमेश्वर के परीक्षणों से होकर अबाध गति से गुज़रा। इन परीक्षणों के बाद परमेश्वर से मिलने वाली आशीषों में वृद्धि हुई: अय्यूब का धन और मवेशियों की संख्या में दो गुना वृद्धि हुई, उसके प्रत्येक बच्चे उत्कृष्ट रूप से सुंदर थे, परमेश्वर ने अय्यूब को और 140 वर्षों तक जीवित रहने की अनुमति दी, और इसलिए वह 210 वर्ष का होने तक जीवित रहा। परमेश्वर के परीक्षणों से होकर गुजरने के बाद, अय्यूब को लोगों का परीक्षण लेते हुए परमेश्वर की इच्छा के बारे में अधिक समझ मिली, जैसे कि अय्यूब ने कहा, “परन्तु वह जानता है कि मैं कैसी चाल चला हूँ; और जब वह मुझे ता लेगा तब मैं सोने के समान निकलूँगा” (अय्यूब 23:10)। अय्यूब इन परीक्षणों के दौरान अपनी गवाही में दृढ़ रहा, और उसने जो गवाही दी, उसने शैतान को शर्मिंदा किया और अन्य लोगों से बहुत प्रशंसा अर्जित की। इसके बाद, शैतान ने फिर से अय्यूब को प्रलोभन देने की हिम्मत नहीं की, और अय्यूब वास्तव में एक स्वतंत्र व्यक्ति बन गया और उसने परमेश्वर की प्रशंसा अर्जित की।

इसके अलावा, एक और बड़ी आशीष जो अय्यूब को इन परीक्षणों से गुजरने के बाद प्राप्त हुई थी, वह यह थी कि परमेश्वर उसके समक्ष एक बवंडर के भीतर प्रकट हुए, और परमेश्वर ने उसके साथ बात की, इस प्रकार अय्यूब को परमेश्वर की सर्वशक्तिमत्ता और संप्रभुता की गहन समझ मिली। अय्यूब ने कहा, “मैं ने कानों से तेरा समाचार सुना था, परन्तु अब मेरी आँखें तुझे देखती हैं” (अय्यूब 42:5)। परमेश्वर के प्रकटन को देख पाने वाला सृजित प्राणी होना, कितनी बड़ी आशीष थी!

हम अय्यूब के अनुभवों से देख सकते हैं कि परमेश्वर की स्तुति अर्जित करने की उसकी क्षमता उसके तब के कार्यों से अविभाज्य थी जब परीक्षण उस पर पड़े थे। इन परीक्षणों के दौरान, जो उसके स्वयं के विचारों के साथ बहुत अलग थे, उसके पास एक ऐसी तर्कसंगतता थी जो हम सामान्य लोग धारण नहीं करते हैं। सबसे पहली बात, उसने परमेश्वर को दोष नहीं दिया, और उसने लुटेरों से अपने धन वापस लेने के लिए किसी भी तरह के मानव साधन का इस्तेमाल नहीं किया। इसके बजाय, वह परमेश्वर के सामने खुद को शांत करने में सक्षम था और वह मानता था कि हम इंसानों को परमेश्वर से आशीष प्राप्त होती है लेकिन उसी तरह, हम विपत्ति भी झेलते हैं। इस कारण उसकी धारणाओं की तुलना में उस पर पड़ने वाली स्थिति चाहे जितनी भी विपरीत थी, वह परमेश्वर के नाम की प्रशंसा करता रहा।

अब्राहम का परीक्षण
यहाँ, मैं बाइबल से एक दूसरे व्यक्ति, अब्राहम, विश्वास के पिता, के बारे में बात करना चाहती हूँ। सभी भाई-बहन जानते हैं कि, जब अब्राहम 100 वर्ष का था, तो परमेश्वर ने उसे एक पुत्र दिया। अब्राहम इसहाक को बहुत प्यार करता था। लेकिन एक दिन, परमेश्वर का परीक्षण अब्राहम पर पड़ा, और परमेश्वर ने कहा, “अपने पुत्र को अर्थात् अपने एकलौते पुत्र इसहाक को, जिस से तू प्रेम रखता है, संग लेकर मोरिय्याह देश में चला जा; और वहाँ उसको एक पहाड़ के ऊपर जो मैं तुझे बताऊँगा होमबलि करके चढ़ा” (उत्पत्ति 22:2)। इसके बारे में सोचिये: इस तरह के परीक्षण को सहना किसी के लिए भी मुश्किल होगा, इस हद तक कि कुछ लोग परमेश्वर के खिलाफ लड़ेंगे और गलतफहमी से भर जाएंगे। फिर भी अब्राहम ने इसके प्रति क्या दृष्टिकोण अपनाया? हालाँकि उसने बहुत तकलीफ और दर्द महसूस किया, लेकिन उसने परमेश्वर की आज्ञा मानी, और उसने उनके साथ बहस करने या कोई भी शर्त रखने की कोशिश नहीं की। जब वह इसहाक को अकेले पहाड़ पर ले गया और उसने उसे मारने के लिए तैयार चाकू उठाया ही था, कि परमेश्वर ने अब्राहम के हाथ को रोकने के लिए एक दूत भेजा, और इस प्रकार परीक्षण समाप्त हो गया। इसके अलावा, परमेश्वर ने शपथ ली और अब्राहम को बड़े आशीष दिए। परमेश्वर ने कहा, “इस कारण मैं निश्‍चय तुझे आशीष दूँगा; और निश्‍चय तेरे वंश को आकाश के तारागण, और समुद्र के तीर की बालू के किनकों के समान अनगिनित करूँगा, और तेरा वंश अपने शत्रुओं के नगरों का अधिकारी होगा; और पृथ्वी की सारी जातियाँ अपने को तेरे वंश के कारण धन्य मानेंगी: क्योंकि तू ने मेरी बात मानी है” (उत्पत्ति 22:17-18)।

मैंने एक दूसरी किताब में यह अंश भी पढ़ा: “मनुष्य के लिए, परमेश्वर बहुत कुछ करता है जो समझ से बाहर है और यहाँ तक कि अविश्वसनीय भी है। जब परमेश्वर किसी को आयोजित करने की इच्छा करता है, तो यह आयोजन प्रायः मनुष्य की धारणाओं से विलक्षण होता है, और उसकी समझ से परे होता है, फिर भी यह निश्चित रूप से वही असंगति और अबोधगम्यता है जो मनुष्य का परमेश्वर द्वारा परिक्षण और परीक्षा हैं। इसी बीच, अब्राहम अपने भीतर ही परमेश्वर के प्रति आज्ञाकारिता को प्रदर्शित करने में समर्थ था, जो परमेश्वर की अपेक्षाओं को संतुष्ट करने में उसके समर्थ होने की सबसे प्रमुख शर्त थी। जब अब्राहम परमेश्वर की माँग को मानने में समर्थ हुआ, जब उसने इसहाक की बलि दी, केवल तभी परमेश्वर ने मनुष्यजाति के प्रति—अब्राहम के प्रति, जिसे उसने चुना था—सचमुच में आश्वासन और स्वीकृति महसूस की। केवल तभी परमेश्वर आश्वस्त हुआ कि यह व्यक्ति जिसे उसने चुना था एक अत्यंत महत्वपूर्ण अगुवा है जो उसकी प्रतिज्ञा और उसके बाद की प्रबंधन योजना का उत्तरदायित्व ले सकता था

इस अंश से, हम देख सकते हैं कि परमेश्वर हमें आज़माने के लिए भिन्न परिवेशों की व्यवस्था करते हैं। बाहर से, ऐसा प्रतीत हो सकता है कि ये परीक्षण हमारी धारणाओं के विपरीत हैं और हमारे समझने के लिए कठिन हैं, इस हद तक कि हम इन परिवेशों में दर्द और पीड़ा महसूस करते हैं, फिर भी ये परीक्षण परमेश्वर के श्रमसाध्य प्रयासों से भरपूर होते हैं। ठीक उसी तरह जब अब्राहम अपनी परीक्षा के दौरान अपनी गवाही में दृढ़ था, परमेश्वर ने अब्राहम की ईमानदारी को देखा, और न केवल परमेश्वर ने उसके बेटे को नहीं लिया, बल्कि उन्होंने अब्राहम को आशीष भी दी ताकि उसके वंशज एक समुद्र तट पर रेत के दाने जितने या आकाश में तारों जितने असंख्य हो जायें। इसके पीछे, परमेश्वर की इच्छा एक गहरे स्तर पर पहुँच गई, क्योंकि परमेश्वर ने अब्राहम को, मानवजाति के लिए अपने प्रबंधन-कार्य का प्रमुख व्यक्ति बनने के लिए चुना। परमेश्‍वर ने अब्राहम के वंशजों के माध्यम से मानवजाति के लिए अपने प्रबंधन का कार्य करना निश्चित किया, और वह इन लोगों के माध्यम से अपने कर्मों, अपनी बुद्धि, अपने अधिकार और अपनी शक्ति को प्रकट करेंगे। पुराने नियम में यह देखना हमारे लिए कठिन नहीं है कि व्यवस्था के युग में परमेश्वर का कार्य मुख्य रूप से इजरायल में किया गया था—व्यवस्थाओं की घोषणा करना और पृथ्वी पर लोगों की उनके जीवन में अगुवाई करना। धरती पर उद्धार के कार्य के लिए इजरायल परीक्षण भूमि और जन्मभूमि थी। परमेश्वर के पहले देहधारण ने भी इजरायल में अपना काम किया। परमेश्वर ने एक यहूदी की छवि को अपनाया और उन्होंने मानवजाति को छुटकारा दिलाया, और इसके परिणामस्वरूप प्रभु यीशु के मानवजाति को छुड़ाने का सुसमाचार अनुग्रह के युग में पूरे विश्व भर में में फैल गया।

इससे हम उन आशीषों की महानता देख सकते हैं जो अब्राहम को मिली थीं। हम कह सकते हैं कि कई राष्ट्रों के पिता बनने की उसकी क्षमता, साथ ही साथ उसके वंशजों को परमेश्वर का आशीष प्राप्त होना, परमेश्वर के उस परीक्षण से संबंधित हैं, जो उन शुरुआती दिनों में उस पर पड़े थे।

इन अनुभवों से प्राप्त प्रेरणा
अब्राहम और अय्यूब पर जो परीक्षा पड़ीं, उससे हमारे लिए यह समझना कठिन नहीं है कि हमारे सामने आने वाले प्रत्येक परीक्षण में परमेश्वर की भलाई शामिल है; न केवल वे हमें परमेश्वर का आशीष प्राप्त करने में सक्षम बना सकते हैं, बल्कि इससे भी महत्वपूर्ण रूप से, वे हमारे आध्यात्मिक जीवन को कई गुना तेजी से बढ़ने की देते हैं। हम परमेश्वर का अधिक ज्ञान प्राप्त करते हैं, और हम परमेश्वर में विश्वास के मार्ग का और अधिक मजबूती एवं स्थिरता के साथ पालन कर सकते हैं। हालाँकि अब्राहम और अय्यूब पर जो परीक्षण पड़े वैसे परीक्षण हम आम लोग अनुभव नहीं करेंगे, क्योंकि हमारे पास न तो उनका कद है और न ही हम उस तरह के परीक्षणों को सहने के काबिल हैं, फिर भी हम अपने जीवन में, बड़े और छोटे, सभी प्रकार के विभिन्न परीक्षणों का सामना कर सकते हैं। मैंने एक बहन को बीमारी की पीड़ा झेलते हुए देखा है, उसका जीवन अधर में लटका हुआ था फिर भी वह परमेश्वर में विश्वास से भरी रही और उसने अपने जीवन और मृत्यु को परमेश्वर के हाथों में रखने की कामना की। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसकी बीमारी ठीक हुई हो या न हुई हो, वह अभी भी परमेश्वर के आयोजनों और व्यवस्थाओं के प्रति समर्पण के लिए तैयार थी। अंत में, उसने परमेश्वर के कर्मों को देखा और उसकी बीमारी चमत्कारिक ढंग से ठीक हो गई। इस प्रक्रिया के दौरान, परमेश्वर में उस बहन का विश्वास बढ़ता गया, और उसमें परमेश्वर की सर्वशक्तिमत्ता और संप्रभुता के लिए और अधिक व्यावहारिक सराहना आ गयी। जब कुछ भाई-बहनों के करियर में सबकुछ सुचारू रूप से चल रहा होता है, तो वे परमेश्वर को उनके आशीष के लिए धन्यवाद देते हैं। लेकिन जब उनके व्यवसाय खराब वक्त से होकर जाते हैं और उनके परिवारों में पैसा कम पड़ जाता है, तो उनके दिल की शिकायतें सामने आती हैं, और वे परमेश्वर को आशीष नहीं देने के लिए दोषी मानते हैं। लेकिन बाद में, परमेश्वर के वचनों के प्रकटन के माध्यम से, उन्हें पता चलता है कि परमेश्वर में उनका विश्वास सिर्फ उनके साथ सौदा करना है, और वे परमेश्वर को एक फलों से भरी टोकरी के रूप में देखते हैं। वे परमेश्वर में अपने विश्वास के पीछे के गलत उद्देश्यों को समझ जाते हैं, और इसलिए वे विश्वास पर अपने गलत विचारों को सही करते हैं, और वे सृजित प्राणियों के तौर पर अपना सही स्थान लेते हैं। जब लोग सही मकसद के साथ अनुभव करते हैं, तो न केवल उनके जीवन में प्रगति होती है, बल्कि उनके व्यवसाय भी फिर से गति पकड़ लेते हैं। …जब भाई-बहन इन परीक्षणों का सामना करते हैं, तो उनका देह अलग-अलग अंश तक पीड़ा झेलता है, लेकिन इन परीक्षणों से उन्हें कुछ और भी अधिक कीमती मिलता है: वे मनुष्य को बचाने के लिए परमेश्वर की इच्छा के बारे में अधिकाधिक समझते हैं, परमेश्वर के बारे में उनका ज्ञान अधिक वास्तविक हो जाता है और उन्हें अधिक सत्य प्राप्त होता है। इसलिए, यह कहा जा सकता है कि परीक्षण हम ईसाइयों के लिए परमेश्वर की ओर से एक अलग तरह की आशीष है, और वे ऐसे मार्ग हैं जिस पर हमें अपने जीवन को विकसित करने के लिए और परमेश्वर की प्रशंसा प्राप्त करने के लिए चलना ही चाहिए।

चूँकि परीक्षण प्रत्येक ईसाई के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, इसलिए जब परीक्षण और क्लेश हमारे सामने आते हैं तो हमारे शिकायत करने का क्या कारण है? क्या आप सब इससे सहमत नहीं हैं, मेरे दोस्तों?

बाइबल अध्ययन खण्ड, बाइबल के पदों के बारे में ईसाइयों की शुद्ध समझ को आपके साथ साझा करता है, यह आपको बाइबल की गहराई में जाने और परमेश्वर की इच्छा को समझने में मदद करता हैI

क्या आप ईस्टर के मायने जानते हैं?

Bible,Gospel,Jesus,resurrection

ईस्टर क्या है? ईस्टर का उद्भव

ईस्टर, या जैसा कि इसे पुनरुत्थान रविवार भी कहा जाता है, एक अवकाश-दिवस है जब प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का जश्न मनाया जाता है जो उनके क्रूस पर चढ़ाये जाने के तीन दिन बाद हुआ था। इसका सटीक समय, हर साल वसंत विषुव के बाद पहली पूर्णिमा के उपरांत आने वाले प्रथम रविवार को पड़ता है। यीशु के पुनरुत्थान की यादगारी में और वे मानवजाति के लिए जो उद्धार और आशा लेकर आये उसे याद करने के लिए, प्रत्येक वर्ष मार्च से अप्रैल तक, दुनिया भर के ईसाई, ईस्टर के दिन समारोह का आयोजन करते हैं। जबकि हम ईसाई, यीशु के पुनरुत्थान को याद कर रहे हैं, क्या हम जानते हैं कि वे मृतकों में से क्यों लौटे और अपने छुटकारे के कार्य को पहले ही पूरा कर लेने के बावजूद मनुष्य के सामने क्यों प्रकट हुए? उनके पुनरुत्थान और मनुष्य के सामने उनके प्रकटन का क्या अर्थ है?

प्रभु यीशु के पुनरुत्थान और मनुष्य के सामने उनके प्रकटन का अर्थ
परमेश्वर के वचन कहते हैं: “वह पहली चीज़ जो प्रभु यीशु ने अपने पुनरूत्थान के बाद की वह थी कि उसने इस बात की पुष्टि करने के लिए कि वह अस्तित्व में है, और अपने पुनरूत्थान को साबित करने के लिए हर एक को उसे देखने दिया था। इसके अतिरिक्त, उसने लोगों के साथ अपने रिश्ते को फिर से उस रिश्ते के साथ पुनर्स्थापित किया जैसा उसका उनके साथ तब था जब वह देह में कार्य कर रहा था, और वह उनका मसीह था जिसे वे देख और छू सकते थे। इस तरह, एक परिणाम यह हुआ कि लोगों को सन्देह नहीं रहा कि प्रभु यीशु को क्रूस पर कीलों से ठोके जाने के बाद उसे मृत्यु से पुनर्जीवित किया गया था, और मनुष्य-जाति को छुड़ाने के प्रभु यीशु के कार्य में कोई सन्देह नहीं रहा था। और दूसरा परिणाम यह हुआ कि पुनरुत्थान के बाद प्रभु यीशु का लोगों के सामने प्रकट होने और लोगों को उसे देखने और छूने देने के तथ्य ने मनुष्यजाति को अनुग्रह के युग में दृढ़ता से सुरक्षित किया। इस समय के बाद से, प्रभु यीशु के “अन्तर्धान” या “छोड़कर चले जाने” की वजह से, लोग पिछले युग, व्यवस्था के युग, में नहीं लौट सकते थे, लेकिन वे प्रभु यीशु की शिक्षाओं और उसके द्वारा किए गए कार्य का अनुसरण करके लगातार आगे बढ़ना जारी रखते। इस प्रकार, अनुग्रह के युग के कार्य में औपचारिक रूप से एक नये चरण का मार्ग प्रशस्त हो चुका था, और जो लोग व्यवस्था के अधीन रहे थे वे उसके बाद औपचारिक रूप से व्यवस्था से बाहर आ गए, और उन्होंने एक नए युग में, एक नई शुरूआत के साथ प्रवेश किया। पुनरूत्थान के बाद मनुष्यजाति के सामने प्रभु यीशु के प्रकट होने के ये बहुआयामी अर्थ हैं” (“परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव और स्वयं परमेश्वर III”)। “प्रभु यीशु के पुनरूत्थित होने के बाद, वह उन लोगों के सामने प्रकट हुआ जिन्हें वह आवश्यक समझता था, उनसे बातें की, और उनसे माँगें की, लोगों के बारे में अपने इरादों, और उनसे अपनी अपेक्षाओं को छोड़ कर चला गया। कहने का अर्थ है, कि देहधारी परमेश्वर के रूप में, इससे फर्क नहीं पड़ता है कि यह उसके देह में रहने के समय के दौरान था, या क्रूस पर ठोके जाने और मृत से जी उठने के बाद आध्यात्मिक देह में रहने के समय था—मनुष्यजाति के लिए उसकी चिन्ता और लोगों से उसकी माँगें नहीं बदली थीं। क्रूस के ऊपर चढ़ाए जाने से पहले वह इन चेलों के बारे में चिंतित था; अपने हृदय में, वह हर एक व्यक्ति की अवस्था को लेकर स्पष्ट था, वह प्रत्येक व्यक्ति की कमी को समझता था, और वास्तव में उसकी मृत्यु, पुनरूत्थान, और आध्यात्मिक शरीर बनने के बाद भी प्रत्येक व्यक्ति के बारे में उसकी समझ वही थी जैसी तब थी जब वह देह में था। वह जानता था कि लोग मसीह के रूप में उसकी पहचान को लेकर पूर्णत: निश्चित नहीं थे, परन्तु देह में रहने के उसके समय के दौरान उसने लोगों से कठोर अपेक्षाएँ नहीं कीं। परन्तु पुनरूत्थित हो जाने के बाद वह उनके सामने प्रकट हुआ, और उसने उन्हें पूर्णत: निश्चित किया कि प्रभु यीशु परमेश्वर से आया है, यह कि वह देहधारी परमेश्वर है, और उसने मनुष्यजाति के द्वारा जीवन भर अनुसरण करने हेतु सबसे बड़े दर्शन और अभिप्रेरणा के रूप में अपने प्रकटन और अपने पुनरूत्थान के तथ्य का उपयोग किया। मृत्यु से उसके पुनरूत्थान ने न केवल उन सभी को मज़बूत किया जो उसका अनुसरण करते थे, बल्कि अनुग्रह के युग के उसके कार्य को पूर्णत: मनुष्यजाति के बीच प्रभावी कर दिया था, और इस प्रकार अनुग्रह के युग में प्रभु यीशु के उद्धार का सुसमाचार धीरे-धीरे मानवजाति के हर छोर तक पहुँच गया। क्या तुम कहोगे कि पुनरूत्थान के बाद प्रभु यीशु के प्रकटन का कोई महत्व था? … उसके प्रकटन ने लोगों को परमेश्वर की चिन्ता और देखरेख को एक अन्य अनुभव और एहसास करने दिया जबकि सामर्थ्यपूर्ण ढंग से यह भी प्रमाणित किया कि परमेश्वर ही वह एक है जो एक युग का मार्ग प्रशस्त करता है, जो एक युग को विकसित करता है, और वही एकमात्र है जो एक युग को समाप्त करता है। अपने प्रकटन के माध्यम से उसने लोगों के विश्वास को मज़बूत किया, और अपने प्रकटन के माध्यम से उसने संसार के सामने उस तथ्य को साबित किया कि वह स्वयं परमेश्वर है। इससे उसके अनुयायियों को अनंत पुष्टि मिली, और अपने प्रकटन के माध्यम से उसने नए युग में अपने कार्य के एक चरण का मार्ग प्रशस्त किया

परमेश्वर के वचनों से, हम देख सकते हैं कि मृतकों में से लौट आने के बाद, प्रभु यीशु का अपने शिष्यों को अनेक बार दर्शन देने का गहरा अर्थ है, इसके पीछे परमेश्वर की श्रमसाध्य परवाह और विचार भी छिपे हुए हैं! यीशु जानते हैं कि, भले ही उस समय उनके अनुयायियों ने उनकी कई शिक्षाओं को सुना था, उनके द्वारा किए गए कई चमत्कारों को देखा था, और वे दावा करते थे कि यीशु उनके प्रभु हैं और परमेश्वर के पुत्र हैं, फिर भी उन्हें इस तथ्य की सच्ची समझ बिल्कुल नहीं थी कि यीशु मसीह हैं और स्वयं ईश्वर हैं। जब रोमन अधिकारियों ने यीशु को पकड़ लिया था, सैनिक उन्हें कोड़े मार रहे थे और उनका मजाक उड़ा रहे थे, तब उनके अनुयायियों में से कई को उनकी पहचान के बारे में संदेह होने लगा और प्रभु पर उनका विश्वास कमजोर होता चला गया। खासकर जब, क्रूस पर ठोंके जाने के बाद प्रभु यीशु की मृत्यु हो गई थी, तो बहुत से लोग उनसे पूरी तरह से निराश हो गए थे। जिस चीज़ की शुरुआत एक संदेह के रूप में हुई थी, वह प्रभु यीशु नकारनेमें बदल गयी। इस तरह की पृष्ठभूमि में, यदि प्रभु यीशु अपने पुनरुत्थान के बाद लोगों के सामने नहीं आये होते, तो उनका अनुसरण करने वालों में से कई, यीशु मसीह पर विश्वास करना छोड़ देते और व्यवस्था के युग में वापस जाकर, पुराने नियम की व्यवस्था का पालन करना जारी रखते। लेकिन परमेश्वर ने लोगों के अंतरतम हृदय की जाँच की और उनकी कमजोरियों को समझा। वे जानते थे कि लोग छोटी कद-काठी के हैं। इसलिए प्रभु यीशु मृतकों में से लौट आये, उन्होंने अपने शिष्यों को कई बार दर्शन दिए; अपने शिष्यों के साथ बात की, पुनरुत्थान के बाद के अपने आध्यात्मिक शरीर को उन्हें दिखाया, उनके साथ भोजन किया और उन्हें धर्मशास्त्रों के बारे में बताया। ये सब करने के पीछे उनका यह उद्देश्य था कि उनके अनुयायीपूरे दिल से इस बात को मानें कि प्रभु यीशु वास्तव में मृतकों में से लौट आये थे, वह अभी भी वही यीशु थे जो मनुष्य से प्रेम करते थे, जिन्होंने मनुष्य पर दया की थी, कि प्रभु यीशु स्वयं देहधारी परमेश्वर थे, वे वही मसीहा थे जो मानवजाति के उद्धार के लिए आने वाला था और जिसकी बाइबल में भविष्यवाणी की गयी थी। वे अब प्रभु यीशु पर संदेह नहीं करते थे या उन्हें नकारते नहीं थे, बल्कि वे ईमानदारी से उन पर विश्वास करते थे, साथ ही यीशु मसीह को अपने प्रभु के रूप में स्वीकार करते थे। इससे हम देख सकते हैं कि लोगों के सामने फिर से जी उठने और प्रकट होने से, यीशु ने, स्वयं का अनुसरण करने और अपने में विश्वास करने के लिए लोगों की आस्था को मजबूत किया और इस प्रकार वे लोगों को परमेश्वर के करीब लाये। यह यीशु के पुनरुत्थान के अर्थ का एक पहलू है।

इसके अलावा, यीशु देह में प्रकट हुए और काम किया, उन्होंने पूरी तरह से व्यवस्था के युग को समाप्त कर दिया, और अनुग्रह के युग की शुरूआत की। पुन: जीवित होने के बाद, यीशु ने लोगों को इस तथ्य को और भी स्पष्ट रूप से देखने में सक्षम बनाया, कि भले ही देहधारी यीशु मसीह को क्रूस पर चढ़ाया गया था, फिर भी उन्होंने पाप और मृत्यु पर विजय पायी, उन्होंने शैतान को हरा दिया, अपने छुटकारे के कार्य को सम्पन्न कर लिया था और महिमा प्राप्त कर ली थी। प्रभु यीशु ने एक नए युग की शुरुआत की, मानवजाति को पुराने नियम के व्यवस्था के युग से पूरी तरह बाहर लाये और उन्हें मज़बूती से अनुग्रह के युग में स्थापित किया। इस प्रकार उन्होंने लोगों को अनुग्रह के युग में, परमेश्वर का मार्गदर्शन, चरवाही और सिंचन ग्रहण करने में सक्षम बनाया। भले ही यीशु पुनर्जीवित होकर स्वर्ग में आरोहित हो गये, और अब मनुष्य के साथ रहते-खाते, नहीं थे, फिर भी मनुष्य यीशु के नाम पर प्रार्थना और आह्वान कर सकता था, उनकी शिक्षाओं का पालन कर सकता था, यीशु का अखंड विश्वास के साथ अनुसरण कर सकता था और प्रभु के सुसमाचार का प्रसार कर सकता था। विशेष रूप से, प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने और उनका अनुसरण करने वाले शिष्यों के सामने आने के बाद, उन सबका विश्वास बहुत बढ़ गया, और जब प्रभु के सुसमाचार को फैलाने या उनका साक्षी होने की बात आई, तो उन्हें किसी कठिनाई या खतरे का भय नहीं था, वे अपनी दृढ़ता में अदम्य थे। उन्होंने सुसमाचार फैलाने के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया, यहाँ तक कि प्रभु की खातिर स्वयं को शहीद कर दिया। अंततः, यीशु का सुसमाचार पूरे ब्रह्मांड और दुनिया भर में फैल गया, और प्रभु यीशु के अनुयायियों की संख्या में लगातार वृद्धि होती रही। हर घर में सभी ने उनका सुसमाचार सुना और यह सभी को ज्ञात हो गया।

जब वे मृतकों में से लौट आये, तब प्रभु यीशु ने मनुष्य को दर्शन दिए, वे उनके संपर्क में आये, उनसे बात की, धर्मशास्त्र पर चर्चा की, संवाद किया, उनके साथ भोजन किया, इत्यादि। इन कर्मों ने प्रभु यीशु का अनुसरण करने वालों को, मनुष्य के लिए उनकी परवाह और चिंता को महसूस करने दिया, इसकी पुष्टि करने में समर्थ बनाया कि यीशु वास्तव में स्वयं परमेश्वर हैं, देहधारी मसीह हैं। इन कर्मों ने अनुग्रह के युग में परमेश्वर के अनुयायियों को दृढ़ता से स्थापित किया। इसके अलावा, यीशु के छुटकारे का कार्य तब तक फैलता रहा जब तक वह पूरे ब्रह्मांड और पूरे विश्व में नहीं पहुँच गया। इसलिए यह स्पष्ट है कि यीशु के पुनरुत्थान और मानवजाति के समक्ष उनका प्रकटन बहुत गहन है। इन कर्मों के भीतर न केवल परमेश्वर की श्रमसाध्य परवाह और विचार छिपे हैं, बल्कि उनकी बुद्धि और सर्वशक्तिमत्ता भी छिपी है!

प्यारे भाइयो और बहनो, आइए हम परमेश्वर की प्रबुद्धता और मार्गदर्शन को धन्यवाद दें, जिन्होंने हमें यीशु के पुनरुत्थान के अर्थ को समझने में सक्षम बनाया है, और एक बार फिर हमें उनके कार्य के भीतर, हम मनुष्यों के लिए उपस्थित परमेश्वर की परवाह और चिंता को समझने दिया है। परमेश्वर का धन्यवाद!

3 वैसी प्रार्थना कैसे करें जो परमेश्वर सुनें

भाइयो और बहनो:

प्रभु की शांति आपके साथ हो! प्रार्थना करना हम ईसाइयों का, परमेश्वर के साथ सामान्य संबंध स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण तरीका है। ऐसा विशेष रूप से सुबह और रात के समय किया जाता है। यही कारण है कि प्रार्थना करना सीखना बेहद जरूरी है। हालाँकि, कई भाई-बहन परेशानी महसूस करते हैं: हर दिन, हम सुबह और रात, दोनों समय प्रार्थना करते हैं; हम खाने से पहले और और खाने के बाद भी प्रार्थना करते हैं, साथ ही साथ जब हम सभा में होते हैं तब भी प्रार्थना करते हैं; इसके अलावा, हर बार जब हम प्रार्थना करते हैं, हम प्रभु से बहुत कुछ कहते हैं और लंबे समय तक प्रार्थना करते हैं। हालाँकि, हम हमेशा ऐसा महसूस करते हैं जैसे परमेश्वर वहाँ नहीं है; ऐसा लगता है जैसे हम प्रार्थना करते समय खुद से बात कर रहे हैं, और हमारी आत्मा शांति या आनंद महसूस नहीं करती है। परमेश्वर हमारी प्रार्थनाओं को क्यों नहीं सुनते? हम ऐसी प्रार्थना कैसे करें ताकि हम परमेश्वर की प्रशंसा प्राप्त कर सकें?

वास्तव में, परमेश्वर के हमारी प्रार्थना न सुनने के कुछ कारण हैं। मैं इस बारे में अपनी व्यक्तिगत समझ सभी से साझा करूँगा।

पहला, क्या हम एक परमेश्वर से एक निष्कपट दिल से प्रार्थना करते हैं?

pray,God ,Christian

प्रभु यीशु ने कहा: “जिसमें सच्‍चे भक्‍त पिता की आराधना आत्मा और सच्‍चाई से करेंगे, क्योंकि पिता अपने लिये ऐसे ही आराधकों को ढूँढ़ता है” (यूहन्ना 4:23)। परमेश्वर के वचनों ने हमें दिखाया है कि हमें परमेश्वर के इरादों के अनुसार उनकी आराधना करने के लिए प्रार्थना कैसे करनी चाहिए। परमेश्वर सबसे अधिक ध्यान इस बात पर केंद्रित करते हैं कि जब हम उनके सामने होते हैं तब क्या हम एक निष्कपट दिल रखते हैं और क्या हम उनसे ईमानदार और सच्चे शब्द बोलते हैं। अगर प्रार्थना करते समय हमारे दिल में उनके लिये आदर है, हमारा दिल निष्कपट है, तो परमेश्वर हमारी प्रार्थनाएं स्वीकार करेंगे। हालाँकि, जब हम परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं, हम अक्सर परमेश्वर के सामने खुद को शांत करने में और परमेश्वर से प्रार्थना करने के लिए एक सच्चे दिल का उपयोग करने में असमर्थ होते हैं। हमारे होंठ हिलते हैं लेकिन हमारा दिल परिवार या काम के बारे में सोच रहा होता है और चिंताओं से भरा होता है। कभी-कभी, हमारे होंठ हिलते हैं लेकिन हमारे दिल नहीं। हमारा रवैया खरा नहीं होता, और हम बस उदासीनता से काम करते हैं और क्या हो सकता था इस पर विचार करते हैं, हम इसे लापरवाही से करते हैं। हम अक्सर कुछ प्रतिष्ठित, दिखावे से भरे, खोखले शब्द भी कहते हैं, ऐसे शब्द जो केवल सुनने में अच्छे लगते हैं या मिलावटी शब्द जो परमेश्वर को धोखा देने के लिए होते हैं। मिसाल के तौर पर, हम अपने माता-पिता से प्रभु की तुलना में ज़्यादा प्यार करते हैं या हम अपने कैरियर को प्रभु से ज्यादा प्यार करते हैं, फिर भी जब हम प्रार्थना करते हैं, तो हम कहते हैं, “हे प्रभु, मैं आपसे प्यार करता हूँ! मैं सब कुछ छोड़ने के लिए तैयार हूँ और अपने पूरे दिल से आपके लिए व्यय करना चाहता हूँ!” जब हमारे परिवारों को कुछ दुखद घटनाओं का सामना करना पड़ता है, तो हमारे दिल नकारात्मक हो जाते हैं और हम प्रभु से शिकायत करते हैं। फिर भी, जब हम प्रार्थना करते हैं, हम प्रभु को धन्यवाद देते हैं और प्रभु से प्रशंसा-युक्त शब्द कहते हैं… असल में, प्रार्थनाओं में, यदि कोई निष्कपट नहीं है और केवल कुछ बड़े-बड़े, खोखले या झूठे शब्दों का उपयोग करके उदासीनता से काम करता है या यदि कोई परमेश्वर के सामने अपना भेष बदलकर केवल कुछ कर्ण-प्रिय शब्द कहता है, तो वह परमेश्वर को धोखा दे रहा है। परमेश्वर उन प्रार्थनाओं को नहीं सुनेंगे जो खरी नहीं हैं।

दूसरा, क्या हम परमेश्वर से तर्कसंगत तरीके से प्रार्थना करते हैं?
ज्यादातर समय, जब हम परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं, हम परमेश्वर से चीजों की अंधाधुंध माँग करते हैं या हमारे पास परमेश्वर के लिए सभी प्रकार के असाधारण अनुरोध होते हैं। उदाहरण के लिए: यदि हमारे पास नौकरी नहीं है, तो हम परमेश्वर को नौकरी देने के लिए कहते हैं। अगर हमारे पास बच्चा नहीं है, तो हम परमेश्वर से हमें एक बच्चा प्रदान करने के लिए कहते हैं। अगर हम बीमार हैं, तो हम परमेश्वर को अपनी बीमारी का इलाज करने के लिए कहते हैं। अगर हमारे परिवार कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, तो हम परमेश्वर से हमारी मदद करने को कहते हैं। व्यवसायी लोग परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं और उनसे आशीष माँगते हैं ताकि वे बहुत सारा पैसा कमा सकें। छात्र परमेश्वर से समझदारी और बुद्धि की आशीष देने के लिए कहते हैं। वृद्ध लोग परमेश्वर से बीमारी और आपदाओं से बचाने के लिए कहते हैं ताकि वे अपने अंतिम वर्ष शांति में बिता सकें। जीवन में, चाहे हम जिन भी कठिनाइयों और परीक्षणों का सामना करें, हम कभी भी परमेश्वर की व्यवस्था के अधीन नहीं हो पाते। हम हमेशा आशा करते हैं कि परमेश्वर हमें हमारी परेशानियों से बचाएंगे ताकि हमें और पीड़ा नहीं सहनी पड़ेगी। हम हमेशा प्रभु से हमारी रक्षा करने के लिए कहते हैं ताकि हम खुश और शांतिपूर्ण रह सकें। इस प्रकार की प्रार्थना, परमेश्वर की रचनाओं में से एक की परमेश्वर से की गयी प्रार्थना नहीं है। इसके बजाय, इसमें परमेश्वर से चीज़ों को माँगना और उन्हें हमारे विचारों के अनुसार चीजों करने को कहना शामिल है। जब लोग परमेश्वर में विश्वास करते हैं, तो वे आशा करते हैं कि परमेश्वर उनके सभी अनुरोधों और इच्छाओं को पूरा करेंगे। यह मूल रूप से परमेश्वर के साथ व्यापार समझौता करना है और इसमें विवेक या तर्कसंगतता का एक कतरा भी नहीं है। इस तरह के लोगों में परमेश्वर के लिए वास्तविक विश्वास और प्रेम नहीं होता और न ही वे वास्तव में परमेश्वर की आज्ञा का पालन या आदर करते हैं। बल्कि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए परमेश्वर का उपयोग कर रहे हैं। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा परमेश्वर ने कहा था, “ये लोग होठों से तो मेरा आदर करते हैं, पर उनका मन मुझ से दूर रहता है” (मत्ती 15:8)। इसलिए, परमेश्वर ऐसी प्रार्थनाओं को नहीं सुनते जो लोग अनुचित इरादों से करते हैं।

तीसरा, क्या हमारी कलीसिया में पवित्र आत्मा का कार्य है?
व्यवस्था के युग के शुरुआती चरण को याद करें, जब मंदिर में पवित्र आत्मा का कार्य हुआ करता था। जब लोग पाप करते थे, तो उन्हें पवित्र आत्मा का अनुशासन प्राप्त होता था। यदि परमेश्वर की सेवा करने वाले याजक व्यवस्था तोड़ते, तो आग सीधे स्वर्ग से नीचे आकर, उन्हें जलाकर मार डालती थी। लोग बहुत डर कर रहते थे और वे अपने दिल में परमेश्वर का आदर करते थे। हालाँकि, व्यवस्था के युग के बाद के समय के दौरान, जब यीशु प्रकट हुए और उन्होंने काम किया, तो यहूदी लोग व्यवस्था का पालन नहीं कर पाए, उन्होंने मंदिर का इस्तेमाल पैसे की अदला-बदली और पशुधन बेचने के लिए किया। उन्होंने मंदिर को चोरों का अड्डा बना दिया। इसमें अब पवित्र आत्मा का अनुशासन नहीं रह गया था। चूँकि पवित्र आत्मा पहले से ही यीशु के काम के समर्थन के लिए मंदिर छोड़ चुका था, इसलिए वे लोग जो मंदिर में रहते थे और यीशु के उद्धार को स्वीकार करने से इंकार करते थे, वे परमेश्वर के कार्य द्वारा हटा दिए गए और अंधकार में गिर गये। भले ही उन्होंने यहोवा के नाम पर प्रार्थना की, फिर भी परमेश्वर ने उनकी प्रार्थना नहीं सुनी। इससे भी अधिक, वे पवित्र आत्मा के कार्य को प्राप्त करने में असमर्थ रहे।

आइए, हम अपनी आज की कलीसिया पर नज़र डालें। पादरियों और एल्डरों के उपदेश अरुचिकर हैं। कोई नई रोशनी नहीं है। भाई-बहनों को जीवन पोषण नहीं मिलता, और उनकी आत्माएं सूखती जाती हैं, अन्धकारमय हो जाती हैं और पवित्र आत्मा की उपस्थिति को महसूस करने में असमर्थ होती हैं। वे देह और जीवन के सुख के लिए लोभ करने के साथ-साथ हैसियत और शक्ति की तलाश भी शुरू कर देंगे। सहकर्मियों के बीच संघर्ष शुरू हो जायेगा। उनके अपराध अक्सर उन पर विजय पा लेंगे और वे प्रभु के प्रति ऋणी महसूस नहीं करेंगे। वे प्रभु के वचनों का पालन नहीं करते हैं, न ही वे उनके आदेशों को मानते हैं। वे परमेश्वर की इच्छा का उल्लंघन करके पूरी तरह से परमेश्वर के विरोधी बन गए… इस तरह की कलीसिया और व्यवस्था के युग में बाद के समय में मौजूद मंदिर के बीच क्या अंतर है? यह पूरी तरह से बाइबल की भविष्यवाणी को पूरा करता है, “जब कटनी के तीन महीने रह गए, तब मैं ने तुम्हारे लिये वर्षा न की; मैं ने एक नगर में जल बरसाकर दूसरे में न बरसाया; एक खेत में जल बरसा, और दूसरा खेत जिस में न बरसा, वह सूख गया। इसलिये दो तीन नगरों के लोग पानी पीने को मारे मारे फिरते हुए एक ही नगर में आए, परन्तु तृप्‍त न हुए; तौभी तुम मेरी ओर न फिरे,’ यहोवा की यही वाणी है” (आमोस 4:7–8)। वास्तव में परमेश्वर ने अनुग्रह के युग की कलीसिया को छोड़ दिया है। बहुत से भाई-बहन ऐसे हैं जिन्हें लगता है कि कलीसिया में पवित्र आत्मा का कार्य अब नहीं रहा तथा परमेश्वर ने हमसे मुँह मोड़ लिया है। तो ऐसा कैसे सम्भव है कि हमारी आत्माएं न सूखें? परमेश्वर हमारी प्रार्थनाएं कैसे सुन सकते हैं?

ऊपर वर्णित तीन परिस्थितियाँ वो मुख्य कारण हैं जिसकी वजह से प्रभु हमारी प्रार्थनाओं को नहीं सुनते। हम केवल इतना कर सकते हैं कि हम प्रभु के सामने आयें, उनके इरादों की तलाश करें और इन मुद्दों पर विचार करें। हमें इसकी भी खोज करनी चाहिए कि प्रभु से कैसे प्रार्थना करनी है ताकि वे हमारी प्रार्थना सुनें। यह वो सत्य है जिसमें हमें तुरंत प्रवेश करने की आवश्यकता है। अब, मैं कार्यान्वयन के तीन तरीकों को सबके साथ साझा करूँगा ताकि आप जान सकें कि परमेश्वर के इरादों के अनुसार प्रार्थना कैसे करनी है। अगर हम हर दिन उसे काम में लाएंगे और दिल से अभ्यास करेंगे तो मुझे विश्वास है कि प्रभु हमारी प्रार्थनाओं को सुनेंगे।

पहला, हमें मन से प्रार्थना करनी चाहिए, निष्कपटता से प्रार्थना करनी चाहिए और ऐसी सच्ची बातें कहनी चाहिए जो दिल से निकलें।

pray,God ,Christian

हम सभी जानते हैं कि परमेश्वर भरोसेमंद है। परमेश्वर के साथ कोई धोखाधड़ी, कोई पाखंड, और कोई झूठ नहीं है। परमेश्वर हममें से हर एक के साथ खरा है। परमेश्वर यह आशा भी करता है कि हम उससे निष्कपटता से और इमानदारी से प्रार्थना करेंगे। यह बिल्कुल वैसा है जैसा प्रभु यीशु ने कहा था: “परन्तु तुम्हारी बात ‘हाँ’ की ‘हाँ,’ या ‘नहीं’ की ‘नहीं’ हो; क्योंकि जो कुछ इस से अधिक होता है वह बुराई से होता है” (मत्ती 5:37)। इसलिए, जब हम प्रार्थना करते हैं, तो हमें परमेश्वर से स्पष्ट रूप से बात करनी चाहिए। अगर हम कमज़ोर हैं, तो हमें कहना चाहिए कि हम कमज़ोर हैं। चाहे जो भी विचार, कल्पना, दर्द, कठिनाई हो, या ऐसी चीजें हों जो हमने की हैं पर जो परमेश्वर के इरादे के अनुसार नहीं हैं, हमें अपने दिल को पूरी तरह से खोलना चाहिए और परमेश्वर को उनके बारे में बताना चाहिए। कुछ ऐसे शब्द और मामले हो सकते हैं जो हम अन्य लोगों के सामने स्वीकारने में शर्मिंदा महसूस करें। हालाँकि, हम इन चीज़ों को परमेश्वर से नहीं छिपा सकते। हमें अपने दिल को परमेश्वर के सामने खोलना चाहिए और ईमानदारी से उनके बारे में परमेश्वर को बताना चाहिए। जब परमेश्वर देखते हैं कि हमारे दिल उनके लिए पूरे खुले हैं और हम उनसे कुछ छुपा नहीं रहे हैं और इसके अलावा, हम वो चीजें कह रहे हैं जो सीधे हमारे दिल से आतीं हैं और हम परमेश्वर से बहुत ईमानदारी से बात कर रहे हैं, परमेश्वर हमें उनके इरादे और सत्य के सभी पहलुओं को समझने के लिए मार्गदर्शन करेंगे। यह हमें चलने का मार्ग देगा।

इसके अतिरिक्त, जब हम प्रार्थना करते हैं, तो हमें परमेश्वर के सामने खुद को शांत करना होगा। हमें एक ध्यानमग्न दिल से परमेश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए। हमें अधूरे मन वाला व्यक्ति नहीं होना चाहिए या बिना भावनाओं के बस शब्द नहीं कहने चाहिए। जब हम अपने माता-पिता से बात करते हैं, तो हम उनका सम्मान करने में सक्षम होते हैं। उनके प्रति हमारा दृष्टिकोण खरा होता है। क्या ऐसा इसलिए नहीं है क्योंकि वे हमारे बड़े हैं और उन्होंने हमारा पालन-पोषण किया है? परमेश्वर ने हमें बनाया, हमें जीवन दिया, जीने के लिए हमें जिसकी भी जरूरत है, वो प्रदान किया और उन्होंने हमें सत्य प्रदान किया है। क्या यह और भी ज़रूरी नहीं कि हम एक आदरपूर्ण दिल से परमेश्वर से प्रार्थना करें? इससे फर्क नहीं पड़ता कि हम परमेश्वर से किस बारे में प्रार्थना करते हैं, हमारा दिल भक्ति से भरा होना चाहिए और हमें परमेश्वर के इरादे की तलाश करनी चाहिए और उन्हें अपने विचारों, कठिनाइयों के बारे में ईमानदारी से बताना चाहिए और हमें धैर्यपूर्वक परमेश्वर के समय की प्रतीक्षा करनी चाहिए। केवल इस तरह से हम परमेश्वर की प्रबुद्धता और मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे, और उनके इरादों को समझेंगे। तब समय से हमारी कठिनाइयों का समाधान हो जाएगा।

दूसरा, हमें रचे गये प्राणियों के स्थान पर खड़ा होना चाहिए और परमेश्वर से कोई माँग नहीं करनी चाहिए; हमें एक ऐसे दिल से प्रार्थना करनी चाहिए जो परमेश्वर को समर्पित होता हो।

pray,God ,Christian

जब हम प्रार्थना करते हैं, तो हमें स्पष्ट होना चाहिए कि हम रचनाएं हैं और परमेश्वर हमारे सृष्टिकर्ता हैं। परमेश्वर अपने हाथों में सभी चीज़ों और घटनाओं को रखते हैं। हमारा सब कुछ परमेश्वर द्वारा नियंत्रित है। जिसका भी हम हर दिन सामना करते हैं, भले ही वह छोटा मामला हो या बड़ा, यह सब परमेश्वर की व्यवस्था के कारण है। जब हम परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं, तो हमें रचनाओं के रूप में अपनी स्थिति में दृढ़ रहना चाहिए, और परमेश्वर के सामने एक आस्थावान और समर्पण के दृष्टिकोण के साथ परमेश्वर की इच्छा की तलाश करनी चाहिए। हमें परमेश्वर से कोई माँग नहीं करनी चाहिए। उदाहरण के लिए, जब हमें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और हम नहीं जानते कि हमें क्या करना है, हम इस तरह से प्रार्थना कर सकते हैं: “हे परमेश्वर! मैं इस मामले में सत्य को समझ नहीं पा रहा हूँ। मुझे नहीं पता कि मुझे चीजों को आपके इरादों के अनुसार कैसे करना चाहिए। फिर भी, मैं आपके वचनों में खोज करने और चीजों को आपके अनुरोधों के अनुसार करने और अपने इरादों को पूरा करने के लिए तैयार हूँ। कृपया मुझे प्रबुद्ध करें और मेरा मार्गदर्शन करें। आमीन!” जब हमारे दिल में परमेश्वर के लिए एक स्थान होता है और जब हम एक रचना के स्थान पर खड़े हो सकते हैं और प्रार्थना कर सकते हैं, साष्टांग कर सकते हैं, अपने सृष्टिकर्ता की आराधना कर सकते हैं, और जब हम उसके काम का पालन कर सकते हैं और उसके वचनों को अपने अभ्यास में डाल सकते हैं, तभी हम परमेश्वर के साथ एक सामान्य संबंध बना पाएंगे और पवित्र आत्मा के काम को प्राप्त करेंगे। हम सभी जानते हैं कि अय्यूब एक ऐसा व्यक्ति था जो परमेश्वर का भय मानता था और बुराई से दूर रहता था। जब उसने अपने सभी मवेशियों, बेटों, बेटियों को खो दिया, जब वह सिर से पैर तक घावों से ढका हुआ था और बहुत दर्द सह रहा था, तब भी वह मानता था कि परमेश्वर सबके शासक हैं और परमेश्वर की अनुमति के बिना, उसके साथ ऐसा नहीं होता। इसके अलावा, वह यह भी जानता था कि उसके जीवन सहित, वह सब कुछ जो उसके पास था, परमेश्वर द्वारा उसे दिया गया था। इससे फर्क नहीं पड़ता कि परमेश्वर कब इसे वापस लेना चाहते हैं, यह प्राकृतिक और उचित है। इसलिए, उसने परमेश्वर से शिकायत नहीं की और न ही उसकी परमेश्वर से कोई माँग थी। नतीजतन, वह झुका और उसने आराधना की और समर्पण भरे दिल के साथ उसने परमेश्वर से प्रार्थना की। उसने ये शब्द कहे: “यहोवा ने दिया और यहोवा ही ने लिया; यहोवा का नाम धन्य है” (अय्यूब 1:21)। “क्या हम जो परमेश्‍वर के हाथ से सुख लेते हैं, दु:ख न लें?” (अय्यूब 2:10)। अय्यूब दृढ़ता से खड़ा रहा और उसने परमेश्वर के लिए गवाही दी। उसकी समझ और परमेश्वर के प्रति समर्पण ने उसे परमेश्वर की प्रशंसा दिलायी। अगर हम भी परमेश्वर को उस तरह से संबोधित करने में सक्षम हों जैसे कि अय्यूब था, यदि हमारे दिल में परमेश्वर के लिए जगह हो और यदि हम ऐसे दिल से परमेश्वर से प्रार्थना करने में सक्षम हों जो इसकी परवाह ना करते हुए कि हम किन परीक्षणों का सामना करते हैं, परमेश्वर को समर्पित होता है, तो परमेश्वर हमारा मार्गदर्शन करेंगे और हमें प्रबुद्ध करेंगे ताकि हम सत्य को समझ सकें। हमारी आत्माएं अधिकाधिक पैनी हो जाएंगी और हमारे विचार अधिकाधिक स्पष्ट हो जायेंगे। जब हम कोई भ्रष्टता प्रकट करते हैं या किन्हीं बुरी स्थितियों का सामना करते हैं, तो उसके बारे में जागरूक होना और समय पर उसका हल निकालना हमारे लिए आसान होगा। फिर, परमेश्वर के साथ हमारा सम्बन्ध ज़्यादा से ज़्यादा करीबी हो जाएगा और हमारा जीवन निरंतर तेजी से बढ़ेगा।

तीसरा, अगर हमारी कलीसिया में पवित्र आत्मा का कार्य नहीं है, तो हमें तलाशने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।
हम सभी जानते हैं, व्यवस्था के युग के बाद की अवधि में, मनुष्य शैतान द्वारा अधिकाधिक गहराई से दूषित हो गया था। मनुष्य पाप के भीतर रहता था और उसके सामने व्यवस्था द्वारा दोषी ठहराए जाने और मृत्युदंड पाने का खतरा था। फिर, यीशु मसीह के नाम के अंतर्गत परमेश्वर ने व्यवस्था का युग समाप्त कर दिया, अनुग्रह के युग की शुरूआत की और मानवजाति के छुटकारे का काम किया। तब से, यहूदी धर्म ने पूरी तरह से परमेश्वर की महिमामय उपस्थिति को खो दिया। इससे फर्क नहीं पड़ता था कि प्रभु यीशु के नाम और कार्य को स्वीकार न करने वाले लोग, कौन सी परिस्थितियों का सामना करते थे, कैसे प्रार्थना करते थे और यहोवा परमेश्वर से कैसे अनुनय-विनय करते थे, परमेश्वर उनकी नहीं सुनते थे और उन्हें पवित्र आत्मा का कार्य प्राप्त नहीं होता था। जबकि, जिन लोगों ने यीशु के नए कार्य को स्वीकार किया और यीशु के नाम पर प्रार्थना की, वे परमेश्वर के जीवंत जल के झरने के पोषण का आनंद प्राप्त करते थे। जब वे प्रभु को पुकारते तो वे परमेश्वर के कर्मों को देखने में सक्षम होते और उनके पास पवित्र आत्मा के काम का साथ होता था।

आजकल, हम प्रभु के नाम पर चाहे जैसे भी प्रार्थना करें, हमें पवित्र आत्मा के कार्य का एहसास नहीं होता, और हम उनकी उपस्थिति को महसूस नहीं कर पाते। हम अपने जीवन के पोषण नहीं प्राप्त कर पाते है और हम पाप करते हैं लेकिन अनुशासन नहीं पाते। ऐसा सम्भव है कि एक बार फिर पवित्र आत्मा का कार्य का मार्ग मोड़ दिया गया है। बाइबल कहती है, “यदि कोई मेरी बातें सुनकर न माने, तो मैं उसे दोषी नहीं ठहराता; क्योंकि मैं जगत को दोषी ठहराने के लिये नहीं, परन्तु जगत का उद्धार करने के लिये आया हूँ। जो मुझे तुच्छ जानता है और मेरी बातें ग्रहण नहीं करता है उसको दोषी ठहरानेवाला तो एक है: अर्थात् जो वचन मैं ने कहा है, वही पिछले दिन में उसे दोषी ठहराएगा” (यूहन्ना 12:47–48)। “क्योंकि वह समय आ पहुँचा है कि पहले परमेश्‍वर के लोगों का न्याय किया जाए” (1 पतरस 4:17)। इन पदों से हम देख सकते हैं कि, अंत के दिनों में, परमेश्वर न्याय के कार्य के चरण को करने के लिए एक बार फिर लौट आएंगे। परमेश्वर भरोसेमंद हैं। वे जो कहेंगे, वैसा ही होगा। जहाँ तक हमारी बात है, हमें परमेश्वर से जीवन के झरने तक जाने के लिए मार्गदर्शन माँगते हुए, तलाश और प्रार्थना करनी चाहिए, ताकि हम सिंचन और पोषण प्राप्त कर सकें और अपने प्रभु के पदचिन्हों का अनुसरण कर सकें। मेरा मानना है कि जब तक हमारे पास ऐसा दिल है जो प्यासा है और तलाशता है, हम परमेश्वर का मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि परमेश्वर ने हमसे वादा किया है, “माँगो, तो तुम्हें दिया जाएगा; ढूँढ़ो तो तुम पाओगे; खटखटाओ, तो तुम्हारे लिये खोला जाएगा” (मत्ती 7:7)।

परमेश्वर के मार्गदर्शन के लिए उनका धन्यवाद। मुझे उम्मीद है कि प्रार्थना कैसे करनी है इसके संबंध में आज जो विषयवस्तु साझा की गई है, उससे सभी को फायदा होगा। परमेश्वर के साथ सामान्य संबंध स्थापित करने में प्रार्थना एक महत्वपूर्ण कदम है। ये वह मुख्य मार्ग भी है जिसके माध्यम से हम पवित्र आत्मा के कार्य को प्राप्त कर सकते हैं। जब हम समझ जाते हैं कि प्रभु से उत्तर पाने के लिए प्रार्थना कैसे करनी है, जब हमारे पास अनुसरण करने के लिए एक व्यावहारिक मार्ग होता है और जब हम अक्सर इसका अभ्यास करते हैं, केवल तभी प्रभु हमारी प्रार्थना सुनेंगे। काश, हमारी प्रार्थना जल्द ही परमेश्वर के इरादों के अनुरूप हो जाये।

सारी महिमा परमेश्वर की हो!

अधिक परमेश्वर के वचनों को पढ़ें, और विश्वास के बारे में विभिन्न समस्याओं को हल करें।

सच्चा उद्धार क्या है?

बैठक के बाद घर वापस लौटते वक्त, सूरज पश्चिम में डूब गया, और डूबते सूरज की आखिरी किरण दुनिया भर में फैल गई। मैं, पादरी ने जो कहा था उसके बारे में सोच रहा था: “एक बार बचाये गये, तो हम हमेशा के लिए बचाये जाते हैं, क्योंकि बाइबल कहती है, ‘कि यदि तू अपने मुँह से यीशु को प्रभु जानकर अंगीकार करे, और अपने मन से विश्‍वास करे कि परमेश्‍वर ने उसे मरे हुओं में से जिलाया, तो तू निश्‍चय उद्धार पाएगा। क्योंकि धार्मिकता के लिये मन से विश्‍वास किया जाता है, और उद्धार के लिये मुँह से अंगीकार किया जाता है’ (रोमियों 10:9-10)। “सच्चा उद्धार क्या है?”पढ़ना जारी रखें

परमेश्वर के नाम का रहस्य | Can the Lord Be Called Jesus When He Returns?

दो हज़ार सालों से, ईसाइयों ने हमेशा यही मानकर प्रभु यीशु का नाम पुकारा है और उनसे प्रार्थना की है कि परमेश्वर का नाम सदैव यीशु ही रहेगा। हालांकि, प्रकाशित वाक्य की पुस्तक, अध्याय 3, पद 12 में यह भविष्यवाणी की गई है कि वापस लौटने पर प्रभु का एक नया नाम होगा। तो अब जबकि प्रभु अंत के दिनों में लौट आये हैं, तो क्या अब भी हम उनको यीशु ही कहेंगे? परमेश्वर के नाम में कौन से रहस्य छिपे हैं? मिश्रित वार्ता, परमेश्वर के नाम का रहस्य – गायन और पाठ की अभिनय शैलियों के मिश्रण से इस बात के महत्व को समझने में हमारा मार्गदर्शन करती है कि परमेश्वर अलग-अलग युग में अलग-अलग नाम क्यों चुनते हैं।

यह वेबसाइट, “यीशु मसीह का अनुसरण करते हुए” में यीशु मसीह को जानना, स्वर्ग के राज्य का रहस्य, प्रभु की वापसी, प्रार्थना, विवाह और परिवार जैसे खंड शामिल हैं जो आपकी आस्था की राह में आने वाली उलझनों में आपकी सहायता करते हैंI

MORE:यीशु मसीह का दूसरा आगमन

परमेश्वर की इच्छा का पालन करने वाला कोई व्यक्ति वास्तव में कैसा होता है?

संदर्भ के लिए बाइबल के पद:

“तब अय्यूब उठा, और बागा फाड़, सिर मुँड़ाकर भूमि पर गिरा और दण्डवत् करके कहा, मैं अपनी माँ के पेट से नंगा निकला और वहीं नंगा लौट जाऊँगा; यहोवा ने दिया और यहोवा ही ने लिया; यहोवा का नाम धन्य है” (अय्यूब 1:20-21)।

“और उसने कहा, अपने पुत्र को अर्थात् अपने एकलौते पुत्र इसहाक को, जिस से तू प्रेम रखता है, संग लेकर मोरिय्याह देश में चला जा; और वहाँ उसको एक पहाड़ के ऊपर जो मैं तुझे बताऊँगा होमबलि करके चढ़ा। … अब्राहम ने हाथ बढ़ाकर छुरी को ले लिया कि अपने पुत्र को बलि करे” (उत्‍पत्ति 22:2,10)।

ये वे हैं जो स्त्रियों के साथ अशुद्ध नहीं हुए, पर कुँवारे हैं; ये वे ही हैं कि जहाँ कहीं मेम्ना जाता है, वे उसके पीछे हो लेते हैं; ये तो परमेश्‍वर के निमित्त पहले फल होने के लिये मनुष्यों में से मोल लिए गए हैं। उनके मुँह से कभी झूठ न निकला था, वे निर्दोष हैं” (प्रकाशितवाक्‍य 14:4-5)।

“परमेश्वर की इच्छा का पालन करने वाला कोई व्यक्ति वास्तव में कैसा होता है?”पढ़ना जारी रखें

परमेश्वर का सच्चा प्यार: एक सच्ची कहानी पर आधारित नाट्यप्रस्तुति

इस दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिये, नायिका को इस जगत की रीत पर चलना पड़ा, शोहरत और हैसियत पाने के लिये भाग-दौड़ और कड़ी मेहनत करने लगी। उनका जीवन सूना और पीड़ादायी हो गया। जब से वे सर्वशक्तिमान परमेश्वर को मानने लगी, तब से सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों में उन्हें जीवन की सार्थकता दिखने लगी और वे प्रसन्न रहने लगी। वे परमेश्वर का अनुसरण करती और अपनी ज़िम्मेदारियां पूरी करती। मगर चूँकि उनके दिल पर अभी भी शोहरत और हैसियत की चाह काबिज़ थी, अपने काम-काज में वे अक्सर अपने विचार थोपने लगी, मनमाने और तानाशाही तौर-तरीके से काम करने लगी। इस वजह से भाई-बहनों ने उनकी काट-छाँट की और सवाल उठाए। पहले तो उन्होंने बहस की और गलती नहीं मानी। लेकिन परमेश्वर के वचनों के न्याय और ताड़ना से उन्हें अपने दूषण की सच्चाई का पता चला। चूँकि वे परमेश्वर के इरादों को समझ नहीं पाई, उन्होंने परमेश्वर को गलत समझ लिया और मान लिया कि परमेश्वर उन्हें नहीं बचाएंगे। ऐसे समय में, परमेश्वर के वचनों ने उन्हें धीरे-धीरे करके प्रबुद्ध किया, राह दिखाई और इस बात को समझाया कि परमेश्वर नेक इरादों से इंसान को बचाना चाहते हैं, और इस तरह उन्हें इंसान के लिये परमेश्वर के सच्चे प्यार का अनुभव हुआ।

यीशु मसीह का अनुसरण करते हुए परमेश्वर का प्रेम महसूस करें

सच्ची प्रार्थना करने का क्या मतलब है?

“सच्चाई के साथ प्रार्थना करने का क्या अर्थ है? इसका अर्थ है अपने हृदय में शब्दों को कहना, और परमेश्वर की इच्छा को समझकर और उसके वचनों पर आधारित होकर परमेश्वर के साथ वार्तालाप करना; इसका अर्थ है विशेष रूप से परमेश्वर के निकट महसूस करना, यह महसूस करना कि वह तुम्हारे सामने है, और कि तुम्हारे पास उससे कहने के लिए कुछ है; और इसका अर्थ है अपने हृदय में विशेष रूप से प्रज्ज्वलित या प्रसन्न होना, और यह महसूस करना कि परमेश्वर विशेष रूप से मनोहर है। तुम विशेष रूप से प्रेरणा से भरे हुए महसूस करोगे, और तुम्हारे शब्दों को सुनने के बाद तुम्हारे भाई और तुम्हारी बहनें आभारी महसूस करेंगे, वे महसूस करेंगे कि जो शब्द तुम बोलते हो वे उनके हृदय के भीतर के शब्द हैं, वे ऐसे शब्द हैं जो वे कहना चाहते हैं, और जो तुम कहते हो वह वही है जो वे कहना चाहते हैं। सच्चाई के साथ प्रार्थना करने का अर्थ यही है। सच्चाई के साथ प्रार्थना करने के बाद, अपने हृदय में तुम शांतिपूर्ण, और आभारी महसूस करोगे; परमेश्वर से प्रेम करने की सामर्थ्य बढ़ जाएगी, और तुम महसूस करोगे कि तुम्हारे जीवन में परमेश्वर से प्रेम करने से अधिक योग्य और महत्वपूर्ण कुछ नहीं है – और यह सब प्रमाणित करेगा कि तुम्हारी प्रार्थनाएँ प्रभावशाली रही हैं।”

“परमेश्वर द्वारा लोगों से माँग किया जाने वाला सबसे निम्नतम स्तर यह है कि वे अपने हृदयों को परमेश्वर के प्रति खोल सकें। यदि मनुष्य अपना सच्चा हृदय परमेश्वर को दे दे और परमेश्वर से वह कहे जो वास्तव में उसके हृदय में परमेश्वर के लिए है, तो परमेश्वर मनुष्य में कार्य करने के लिए तैयार है; परमेश्वर मनुष्य का विकृत हृदय नहीं चाहता, बल्कि उसका शुद्ध और खरा हृदय चाहता है। यदि मनुष्य सच्चाई के साथ परमेश्वर के समक्ष अपने हृदय से नहीं बोलता है, तो परमेश्वर मनुष्य के हृदय को स्पर्श नहीं करता या उसके भीतर कार्य नहीं करता। इस प्रकार, प्रार्थना करने के विषय में सबसे महत्वपूर्ण बात अपने सच्चे हृदय के शब्दों को परमेश्वर से बोलना है, परमेश्वर को अपनी कमियों या विद्रोही स्वभाव के बारे में बताना है और संपूर्ण रीति से स्वयं को परमेश्वर के समक्ष खोल देना है। केवल तभी परमेश्वर तुम्हारी प्रार्थनाओं में रूचि रखेगा; यदि नहीं, तो परमेश्वर अपने चेहरे को तुमसे छिपा लेगा।”

“प्रार्थना औपचारिकताओं से होकर जाने, या प्रक्रिया का अनुसरण करने, या परमेश्वर के वचनों का उच्चारण करने का विषय नहीं है, कहने का अर्थ यह है कि प्रार्थना का अर्थ शब्दों को रटना और दूसरों की नकल करना नहीं है। प्रार्थना में तुम्हें अपना हृदय परमेश्वर को देना आवश्यक है, जिसमें अपने हृदय में परमेश्वर के साथ वचनों को बांटा जाता है ताकि तुम परमेश्वर के द्वारा स्पर्श किए जाओ। यदि तुम्हारी प्रार्थनाओं को प्रभावशाली होना है तो उन्हें तुम्हारे द्वारा परमेश्वर के वचनों के पढ़े जाने पर आधारित होना आवश्यक है। परमेश्वर के वचनों के मध्य में प्रार्थना करने के द्वारा ही तुम और अधिक प्रकाशन और प्रज्ज्वलन को प्राप्त कर सकोगे। एक सच्ची प्रार्थना एक ऐसे हृदय को रखने के द्वारा ही दर्शाई जाती है जो परमेश्वर के द्वारा रखी माँगों की लालसा रखता है, और इन माँगों को पूरा करने की इच्छा रखने के द्वारा तुम उन सब बातों से घृणा कर पाओगे जिनसे परमेश्वर घृणा करता है, उसी के आधार पर तुम्हें ज्ञान प्राप्त होगा, और परमेश्वर के द्वारा स्पष्ट किए गए सत्यों को जानोगे और उनके विषय में स्पष्ट हो जाओगे। दृढ़ निश्चय, और विश्वास, और ज्ञान, और उस मार्ग को प्राप्त करना, जिसके द्वारा प्रार्थना के पश्चात् अभ्यास किया जाता है, ही सच्चाई के साथ प्रार्थना करना है, केवल ऐसी प्रार्थना ही प्रभावशाली हो सकती है। फिर भी प्रार्थना की रचना परमेश्वर के वचनों का आनंद लेने और परमेश्वर के वचनों में उसके साथ वार्तालाप करने की बुनियाद पर होनी चाहिए, इससे तुम्हारा हृदय परमेश्वर को खोजने और परमेश्वर के समक्ष शांतिपूर्ण बनने में सक्षम होगा। ऐसी प्रार्थना परमेश्वर के साथ सच्ची वार्तालाप के बिंदु तक पहले ही पहुँच चुकी है।”

“मैं आशा करता हूँ कि भाई और बहन प्रत्येक दिन सच्चाई के साथ प्रार्थना करने के योग्य हैं। यह किसी धर्मसिद्धांत का पालन करना नहीं है, परंतु एक ऐसा प्रभाव है जिसे पूरा किया जाना चाहिए। … तुम्हें कहना चाहिए: “हे परमेश्वर! मैं अपने कर्त्तव्य को पूरा करना चाहता हूँ। इसलिए कि तू हम में महिमा को प्राप्त करे, और हम में, लोगों के इस समूह में गवाही का आनंद ले, मैं बस यह कर सकता हूँ कि अपने संपूर्ण अस्तित्व को तेरे प्रति भक्तिमय रूप में समर्पित कर दूँ। मैं तुझसे विनती करता हूँ कि तू हम में कार्य कर, ताकि मैं सच्चाई के साथ तुझसे प्रेम कर सकूँ और तुझे संतुष्ट कर सकूँ, और तुझे वह लक्ष्य बना सकूँ जिसको मैं पाना चाहता हूँ।” जब तुम में यह बोझ होगा, तो परमेश्वर निश्चित रूप से तुम्हें सिद्ध बनाएगा; तुम्हें केवल अपने लिए ही प्रार्थना नहीं करनी चाहिए, बल्कि परमेश्वर की इच्छा को पूरी करने के लिए भी, और परमेश्वर से प्रेम करने के लिए भी। ऐसी प्रार्थना सबसे सच्ची प्रार्थना होती है।”

“जितना अधिक आत्मिक जीवन तुम जीओगे, उतना अधिक तुम्हारा हृदय परमेश्वर के वचनों से भरा रहेगा, इन विषयों के साथ हमेशा संबंधित रहेगा और हमेशा इस बोझ को रखेगा। उसके बाद, तुम अपने आत्मिक जीवन के द्वारा अपने भीतर छुपे सत्यों को परमेश्वर के सामने प्रकट कर सकते हो, उसे बता सकते हो कि तुम क्या करना चाहते हो, तुम किस विषय में सोच रहे हो, परमेश्वर के वचन के बारे में अपनी समझ और उसे देखने के अपने तरीके के बारे में बता सकते हो। कुछ भी न छुपाओ, थोडा सा भी नहीं! अपने मन में परमेश्वर से वचनों को कहने का प्रयास करो, सच बताओ, और वह बोलने से न हिचको जो तुम्हारे मन में है। जितना अधिक तुम यह करते हो उतना अधिक तुम परमेश्वर की मनोहरता का अनुभव करोगे, और तुम्हारा हृदय भी परमेश्वर की ओर अधिक से अधिक आकर्षित होगा। जब ऐसा होता है, तो तुम अनुभव करोगे कि किसी और की अपेक्षा परमेश्वर तुम्हें अधिक प्रिय है। फिर चाहे कुछ भी हो जाए, तुम कभी भी परमेश्वर के साथ को नहीं छोड़ोगे। यदि प्रतिदिन तुमइस प्रकार के आत्मिक भक्तिमय समय बिताओ और इसे अपने मन से बाहर न निकालो, बल्कि इसे अपने जीवन की बुलाहट मानो, तो परमेश्वर का वचन तुम्हारे हृदय को भर देगा। पवित्र आत्मा के द्वारा स्पर्श पाने का अर्थ यही है। यह ऐसे होता है जैसे कि तुम्हारा हृदय हमेशा परमेश्वर के पास हो, जैसे कि तुम्हारे हृदय में हमेशा प्रेम रहा हो। कोई भी तुमसे उसे छीन नहीं सकता। जब यह होता है, तो परमेश्वर सचमुच तुम्हारे भीतर वास करेगा और तुम्हारे हृदय में अपना निवास बनाएगा।”

“सच्ची प्रार्थना करने का क्या मतलब है?”पढ़ना जारी रखें

दस्तक दे रहे हैं परमेश्वर | Have You Welcomed the Lord?

   हास्य-नाटिका ‘दस्तक दे रहे हैं परमेश्वर’ हमें बताती है कि किस तरह अंत के दिनों में परमेश्वर अपने वचनों से हमारे दिलों के द्वार पर दस्तक देते हैं। बुद्धिमान कुँवारियाँ परमेश्वर की वाणी को सुन पाती हैं और मेमने के संग भोज का आनंद लेती हैं!

   पादरी चांग शुदाओ ने हमेशा प्रभु के लौटने की प्रतीक्षा की है, लेकिन जब भाई झेन प्रभु के लौट आने की गवाही देते हैं तो वे फिर भी अपनी ही धारणाओं और कल्पनाओं से चिपके रहते हैं और यह मानते हैं कि प्रभु बादल पर सवार होकर लौटेंगे, और इस तरह अपने दिल के द्वार बंद रखते हैं। लेकिन जब इस बार भाई झेन उनसे प्रभु के लौटने से संबंधित शास्त्र के कुछ अंशों पर चर्चा करते हैं, तो चांग को पता चलता है कि बाइबल में ऐसी भविष्यवाणियाँ हैं कि प्रभु अंत के दिनों में गुप्त रूप से देहधारण करके लौटेंगे और इंसान को शुद्ध करने के लिये नए वचन बोलेंगे, और बाद में जाकर वे सबके सामने प्रकट होंगे तथा सज्जनों को इनाम और दुष्टों को दण्ड देंगे। पादरी चांग को प्रभु के द्वार पर दस्तक देने का सच्चा अर्थ भी समझ में आता है, और यह भी कि प्रभु के लौटने के स्वागत की अहम बात है परमेश्वर की वाणी को सुन पाना। जब चांग आखिरकार सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों में परमेश्वर की वाणी को सुनते हैं तो अंतत: अपने हृदय के द्वार खोलकर प्रभु की वापसी का स्वागत करते हैं।

और पढ़ें: यीशु मसीह का दूसरा आगमन

शैतान की मांद से बच निकलना | God Is My Salvation

   उनका नाम झांग हुई है और वे सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर की कलीसिया से जुड़ी एक ईसाई हैं। परमेश्वर में विश्वास करने के बाद से ही चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने गुप्‍त निगरानी कर उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्‍हें कलीसिया के अगुवाओं और उनके पैसे के बारे में मुखबिरी करने के लिए दबाव डाला। उन्‍होंने उनके पारिवारिक संबंधों को एक हथियार के रूप में भावनात्‍मक रूप से उन पर अत्‍याचार करने के लिए इस्तेमाल किया। उन्‍होंने उनकी घेराबंदी कर उनके संकल्‍प को तोड़ने के लिये पंद्रह दिनों तक सोने नहीं दिया। उन्‍होंने चीनी कम्‍युनिस्‍ट सरकार की पुलिस का अनवरत कष्‍ट झेला। वे निरंतर एक अत्‍याधिक तनाव और भय की स्थिति में रहीं। इस खतरनाक माहौल में वे बार-बार परमेश्‍वर से प्रार्थना और यह विनती करती रहीं कि परमेश्‍वर उनकी रक्षा करें ताकि वे मजबूत रहकर गवाही दे सकें। सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन के मार्गदर्शन और नेतृत्‍व में, उन्‍होंने पुलिस की कुटिल चालों को समझा और उनकी बार-बार दी जाने वाली यातना सही। अंत में, सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर के संरक्षण में, वे शैतान की मांद के बीच से चमत्‍कारिक रूप से बच कर भागने में सफल हो सकीं। चीन की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी की सरकार के उत्‍पीड़न का अनुभव करने के बाद, उन्‍होंने साफ तौर पर जान लिया कि वे दुष्‍ट दानव हैं और वे सत्‍य से घृणा करते हैं। उनका सार परमेश्‍वर के एक प्रतिकियावादी दुष्‍ट शत्रु होने का है। उन्‍होंने पहली बार हर चीज़ पर परमेश्‍वर के प्रभुत्‍व और उनके अद्भुत कर्मों को देखा। उन्‍होंने परमेश्‍वर की देख-भाल और प्रेम को हर संभव तरीके से अनुभव किया। उन्‍होंने परमेश्‍वर की रचना के रूप में परमेश्‍वर की कृपा को सार्थक करने के लिए अपना पूरा जीवन परमेश्‍वर को सौंपने और अपने कर्तव्‍यों को पूरा करने संकल्‍प लिया!

अधिक: यीशु मसीह का अनुसरण करते हुए

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें